छुरा (गंगा प्रकाश)। नगर में प्रतिवर्ष होने वाले मानस परायण महायज्ञ के 71 वें वर्ष का आयोजन 28 फरवरी से 8 मार्च तक होने जा रहा है इसके प्रचार प्रसार हेतु प्रतिदिन शिक्षक मानस परिवार एवं नगर के राम भक्तों द्वारा भजन कीर्तन करते हुए प्रभात फेरी निकाली जा रही है जो नगर के स्वर्ण जयंती चौक, बस स्टेंड,शिक्षक कालोनी,गाड़ीकोट,बजरंग चौक,शिव चौंक, कोमाखान रोड ,मामूली पारा, संतोषी पारा , कुम्हार पारा होतेहुए नगर में भ्रमण कर,नगर के यज्ञ के प्रेरणा स्रोत राजा त्रिलोक शाह प्रथम यज्ञकर्ता एवम ब्राम्हण समाज द्वारा परायण,गांव के सभी समाज प्रमुख गांव के पूर्वजों के द्वारा प्रारंभ किए गए मानस यज्ञ को संजोकर रखने के लिए एवं श्री राम कथा का आमंत्रण तथा कलश यात्रा में 28 फरवरी संध्या 4:00 बजे शामिल होने के लिए महिलाओं बेटियां, बहनों को आवाहन कर रहे हैं । इस वर्ष राम कथा हेतु श्री धाम अयोध्या से अनूप महराज का प्रवचन होना है।प्रभात फेरी में प्रमुख रूप से विनोद कुमार देवांगन ,मनहरण पटेल, ललित वर्मा ,हीरालाल साहू ,ओम प्रकाश यादव ,विमल पुरोहित, पुखराज ठाकुर, पुजारी यज्ञेश प्रसाद पाण्डेय ,घनश्याम सिंहा,केशव प्रसाद साहू, गोपाल सोनी ,शीतल ध्रुव, मिथिलेश सिंहा, गणेशू राम साहू, मेषनंदन पांडेय, फुलेश्वरी देवांगन, डिगेश्वरी गोस्वामी, हेमंत , आदि प्रमुख रूप से कर रहे हैं
There is no ads to display, Please add some


