फिंगेश्वर/छुरा (गंगा प्रकाश)। नगर के युवा साहित्यकार एवं शिक्षक थानू राम निषाद को मानस मंच में उत्कृष्ट मंच संचालन के लिए कुडेमा ग्राम पंचायत बिरनीबाहरा विकासखंड छुरा में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुडेमा के सरपंच ग्राम प्रमुख के अलावा काफी संख्या में ग्रामीणजनों की उपस्थिति में यह सम्मान दिया गया । बता दें निषाद पिछले कुछ वर्षों से धार्मिक मंच के साथ साहित्यिक सांस्कृतिक जैसे अनेक आयोजनों में निरंतर संचालन की विधा में अपना एवं नगर का नाम रोशन कर रहे है। इस उपलब्धि पर नगर सहित इष्ट मित्रों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में। जगदीश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर बिसौहा हरित वरिष्ठ नागरिक कमलेश यदु पार्षद अमन शर्मा भगवताचार्य भुषण कुंजे भुनेश्वर निषाद त्रिलोक साहू कमल साहू भुनेश्वर यादव तेजेश यदु टिकेन्द्र यदु बीआरसी मोती राम साहू डोगेन्द्र चक्रधारी शिवम साहू परमेश्वर यादव प्रखर सिंह ध्रुव टोकेश साहू संकुल समन्वयक अजय राजवंशी दिलीप यदु शंभू यादव विकास यदु कृष्ण कुमार ध्रुव रामेश्वर मरकाम झंगलू राम दीवान तेज राम ध्रुव डिगम यादव बोधन राम जगत भोमराज कुलेश्वर शिव कुमार चक्रधारी ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
There is no ads to display, Please add some


