करन अजगल्ले
मालखरौदा/ मिशन चौक (गंगा प्रकाश)। महाशिवरात्रि का पर्व शनिवार फरवरी 18 को मनाया जाएगा इस दिन शिवालयों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना, की जाएगी जल व दूध से अभिषेक भी होगा इसके लिए शिव मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं वहीं कांवरिए भी नदियों से जल निकाल शिव बारात में सामिल होगे वही शिव बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे ओंगन पाट चौक से कलमी बीरभांठा ब्लॉक कालोनी से मार्ग होते हुए मालखरौदा बस्ती श्रीराम जनकी मंदिर पहुंचेगी जहां शिव विवाह उपरांत दशहरा मैदान में भंडारा आयोजन के साथ समापन होगा। शिवबारात की दुत्तीय वर्ष आयोजन को लेकर समिति द्वारा जोरशोर से तैयारी की जा रही है बाजा गाजा और आकर्षक झांकियां शिवबारात आकर्षण का केंद्र रहेगा। समिति के पदाधिकारियों ने शिवबारात में लोगों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है
There is no ads to display, Please add some


