शाला परिवार ने किया तीनों बच्चों का सम्मान

मोहला(गंगा प्रकाश)।– राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा ( NMMSE )में हर बार की तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा मोहला विकासखंड से 205 बच्चों का चयन हुआ है। ज्ञात हो कि प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के उद्देश्य से मोहला विकासखंड में सालभर शिखर निशुल्क कोचिंग का आयोजन किया जाता है। इस शिखर निशुल्क कोचिंग में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी,संकुल समन्वयकों, शिक्षको द्वारा अवकाश के दिनों में  कोचिंग की सुविधा दी जाती है। इस शिखर कोचिंग का परिणाम है कि मोहला के बच्चे अलग अलग परीक्षाओं में सफलता के झंडे गाड़ रहे है। इसी कड़ी में मोहला के अंतिम छोर में बसे शेरपार संकुल के मिडिल स्कूल माटकसा के भी 3 छात्र कु.नम्रता सोरी, डेविड उर्वशा , नीलम तुमरेटी ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा ( NMMSE ) पास करने में सफलता प्राप्त किया है। 3 में से 2 बच्चे राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा ( NMMSE ) के लिए पात्र हो गए है लेकिन जाति प्रमाण पत्र के अभाव में एक बालिका अपात्र हो गई है। बच्चों के इस शानदार प्रदर्शन पर शाला परिवार की ओर से आयोजित बिदाई एवं सम्मान समारोह में तीनों बच्चों का सम्मान प्रधान पाठक जगतराम साहू, शिक्षिका श्रीमती ज्योति उके, शिक्षिका श्रीमती स्वेता नामदेव द्वारा किया गया। आपको बता दे कि मिडिल स्कूल माटकसा के शिक्षक एवं बच्चे अपने नवाचारों एवं गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के कारण विकासखंड एवं जिले में अपनी एक अलग पहचान रखते है। मिडिल स्कूल माटकसा के 3 बच्चों द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा ( NMMSE ) पास किये जाने पर मोहला मानपुर विधायक और संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन इंद्रशाह मंडावी, जीव जंतु बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य संजय जैन, ओएसडी(जिला शिक्षा अधिकारी) कमल कपूर बंजारे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार देवांगन, एबीईओ दरबन बोगा, बीआरसी खोमलाल वर्मा एवं विकासखंड के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुए तीनों ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किये है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version