गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत 05 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 02 आंगनबाड़ी सहायिका कुल 07 पदों हेतु 02 जनवरी 2024 तक रिक्त पदों के भर्ती हेतु आवेदन निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किया गया है। आवेदक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद में कार्यालयीन समय तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। उक्त संबंध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जनपद पंचायत गरियाबंद एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद से संपर्क किया जा सकता है।
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद ने बताया कि ग्राम पंचायत खरता के आंगनबाड़ी केन्द्र खरता मंदिरपारा, धवलपुर के केन्द्र टिकरापारा धवलपुर, मरौदा के केन्द्र कुचेना, पीपरछेड़ी के केन्द्र भंजिया पीपरछेड़ी एवं ग्राम पंचायत मौहाभाठा के आंगनबाड़ी केन्द्र बोईरगांव के लिए मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों में भर्ती की जायेगी। इसी प्रकार ग्राम पंचायत जोबा के आंगनबाड़ी केन्द्र भीरालाट एवं दांतबायकला के केन्द्र भैसादादर के लिए आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती की जायेगी।
मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु 02 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
