करन अजगल्ले
सक्ती (गंगा प्रकाश)। संत शिरोमणी परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर 18 दिसंबर 2022 को नवीन जिला सक्ती में जिला स्तरीय भव्य सतनाम सन्देश यात्रा सतनामी समाज मालखरौदा के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। यह सतनाम संदेश यात्रा 18 दिसम्बर आज रविवार को सक्ती जिले के अंतिम छोर के नरियरा मिरौनी से प्रारंभ होकर मुड़पार, रनपोटा, देवगांव, बासीन, घोघरी, छपोरा, कुरदा होते हुए मिशन चौक, मालखरौदा, पोता, आमनदुला, सकर्रा, दर्राभांठा, टेमर फाटक से सोंठी सक्ती प्रवेश कर सक्ती का भ्रमण किया जाएगा। शोभायात्रा के दौरान रास्ते मे स्वल्पाहार एवं सक्ती में भोजन की व्यवस्था किया जा रहा है। शोभायात्रा के विषय में जानकारी के लिए संपर्क सूत्र 7693919195, 6266720884, 9340407021, 9399403417 में संपर्क कर सकते हैं। इस सतनाम शोभायात्रा के आयोजक सतनामी समाज मालखरौदा ने समस्त क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में शामिल होने की अपील किया है।
There is no ads to display, Please add some


