सदाराम कश्यप

मुंगेली (गंगा प्रकाश) राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं सिगरेट तथा अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 का क्रियान्वयन और जिले को तम्बाकू मुक्त बनाए जाने हेतु कलेक्टर  देव राहुल देव की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरट स्थित मनियारी सभाकक्ष में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों का अंतर्विभागीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। अंतर्विभागीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन स्वास्थ्य विभाग एवं यूनियन संस्था द्वारा किया गया। कलेक्टर  राहुल देव ने अंतर्विभागीय उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने जिले को तम्बाकू मुक्त जिला बनाने हेतु समस्त विभाग प्रमुखों को उनके कार्यालय परिसर में धारा 4 के तहत धूम्रपान निषेध का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग से चालान प्रति प्राप्त कर नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए धारा 4 एवं 6 के उल्लंघन होने पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने शैक्षणिक संस्थाओं के 100 गज में स्थापित तम्बाकू विक्रय केन्द्र को हटाने तथा कोटपा अधिनियम के अंतर्गत प्रावधानों को लागू कर तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाने के निर्देश दिये। नगरी निकायों को राज्य से प्राप्त निर्देश अनुसार कार्यवाही करते हुए जिले से तम्बाकू उत्पादो के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष विज्ञापनों को हटाने तथा बिना चित्रात्मक चेतावनी से बेचे जा रहे तम्बाकू उत्पादो पर विशेष दल का गठन कर संबंधितों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करें।  कार्यशाला में राज्य विधिक सलाहकार श्रीमती ख्याति जैन द्वारा राष्ट्रीय तम्बाकू, सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के समस्त धाराओं की जानकारी देते हुए समस्त सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान निषेध क्षेत्र का बोर्ड प्रदर्शित करने समस्त शैक्षणिक संस्थाओं को तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान हेतु 100 गज के दायरे पर तम्बाकू क्रय प्रतिबंध धारा 5 के तहत प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष विज्ञापनों पर प्रतिबंध, बिना वैधानिक चेतावनी के तम्बाकू पदार्थ के विक्रय पर सख्ती से कार्यवाही करने हेतु चर्चा की गई। संभागी सलाहकार  संजय नामदेव द्वारा तम्बाकू मुक्त और धूम्रपान मुक्त जिला घोषित किए जाने हेतु रणनीति के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि यदि जिले में कोटपा अधिनियम 2003 के समस्त धाराओं को अनुपालन सुनिश्चित किया जाता है तो जिले को तम्बाकू मुक्त जिला बनाया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मधुलिका सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत की गई गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रवर्तन दल, जिला स्तरीय समन्वय समिति द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं को तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्था हेतु कार्य किया जा रहा है, साथ ही राज्य से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप जिले के समस्त शाासकीय कार्यालयों में धूम्रपान निषेध क्षेत्र के बोर्ड प्रदर्शित किए जा चुके हैं। नगर पलिका के के सहयोग से तम्बाकू उत्पादों के विज्ञापनों को हटाने की कार्यवाही भी की जा रही है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक  उत्कर्ष तिवारी ने कलेक्टर  देव द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और समस्त विभागों से समन्वय स्थापित कर जिले को तम्बाकू मुक्त बनाने की बात कहीं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला इकाई के सदस्य जिला नोडल अधिकारी डाॅ. कमलेश खैरवार एवं यूनियन संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version