शासन से मिल रहे संसाधनों के बावजूद किनकी चूक के चलते ,शासन की महत्वाकांक्षी योजना  नरवा गरवा, घुरवा, बाड़ी अधर में नजर आ रहा

रितेश पटेल

कोंडागाँव (गंगा प्रकाश)। –देश दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित प्रभावित करने वाले कोंडागांव जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल को देखने पंहुचने वालों की संख्या में दिन ब दिन बढोतरी होते जा रही है 

टाटामारी की भौगोलिक विशिष्ठता प्राकृतिक सौंदर्यता एवं नैसर्गिक छटा का आनंद अर्जित करने वाले पर्यटकों को टाटामारी जाते आते रास्ते पर ही स्थित सुरडोंगर का मुक्तिधाम और छत्तीसगढ सरकार की अतिमहत्वकांक्षी योजना ” गोठान ” पर नजर जाते ही परिदृष्य बदला नजर आता है ,जहाँ इंसानों के लिये बनवाये गये मुक्तिधाम मे गाय बैल की बरदी दिखाई देता हैं,और लाखों खर्च कर  गाय बैल के लिये बनवाया गया प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत बना  गोठान सूनसान वीरान नजर आते उक्त योजना का बखान करता नजर आता है । मुक्तिधाम और गोठान मे विचित्र विरोधाभासी दृश्य देखकर लोग हतप्रद रह जाते हैं और इसे सरकारी योजना की परिणति मान मौन साध लेते हैं ।

अत्यंत आश्चर्य की बात है तो प्रदेश की राजधानी से पधारने वाले राजनेताओं – वरिष्ठ अधिकारियों की खिदमतगारी करने संभाग तथा जिला मुख्यालय में पदस्थ अधिकारी का भी टाटामारी आना जाना लगा रहता है पर शायद आज तक किसी भी अधिकारी ने इस विडंबनाजनक दृश्य  की तरफ अपनी नजरें ईनायत नहीं की या देख लेने के बाद भी वंहा के हालात के हकिकत को जानना समझना जरूर नहीं समझा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version