
डोंगरगांव(गंगा प्रकाश)। ग्राम बगदई में दिनांक 17 फरवरी 2024 को महिला एवं बाल विकास विभाग डोंगरगांव के तत्वाधान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 13 जोड़ों का विवाह सम्पन्न किया गया। निर्धन परिवार की कन्याओं को विवाह हेतु सहायता ,विवाह में होने वाले फिजूलखर्ची को रोकने, दहेज प्रथा की रोकथाम आदि उद्देश्य से शासन द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना संचालित की जाती है। इसी तारतम्य में डोंगरगांव के समीपस्थ ग्राम बगदई में 13 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बाजे गाजे के साथ बारात निकाली गई तथा पटाखों की गूंज के साथ वर पक्ष मंडप तक पहुंचे। वधू पक्ष द्वारा बारातियों का भव्य स्वागत किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वर वधू ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिया तथा सात वचनों के साथ दांपत्य सूत्र में बंध गए। आयोजन में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती इंदुमती साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागृति चुन्नी यदु, महिला बाल विकास तथा समाज कल्याण सभापति श्रीमती दीबिका साहू, सभापति श्रीमती निर्मला सिन्हा, सभापति श्रीमती भुवनेश्वरी साहू, जनपद सदस्य वीरेंद्र साहू, जनपद सदस्य श्रीमती मोनिका साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष गुलशन हिरवानी, संरक्षक जिला साहू संघ राजनांदगांव डा नीरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव महेश्वर साहू, प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य चुनेश्वर साहू,पूर्व जनपद सदस्य धनराज ठाकुर, सरपंच ग्राम पंचायत बगदई श्रीमती भगवती निर्मलकर, संतोष यादव, योगेश पटेल ने समस्त जोड़ो को आशीर्वाद प्रदान किया । सम्मानीय अतिथियों के करकमलों से समस्त वधू को 21 हजार का चेक तथा उपहार सामग्री और विवाह का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।आयोजन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा अतिथियों ने सभी वर वधू के सुखी तथा समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की है।
There is no ads to display, Please add some


