गोलू कैवर्त ब्यूरो चीफ
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जिले के कसडोल विकासखंड के ग्राम सोनाखान में बिलाईगढ़ विधासभा क्षेत्र अंतर्गत जिले में 125 करोड़ 75 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 99 करोड़ 36 लाख रूपए के 73 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 26 करोड़ 39 लाख रूपए के 7 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
जिसमें लोक निर्माण विभाग द्वारा 9 निर्माण कार्य,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 23 जगहों पर जल जीवन मिशन के तहत नल जल प्रदाय,नगर पंचायत टुंडरा 38 अधोसंरचना के कार्य,जनपद पंचायत कसडोल 9 विभिन्न निर्माण कार्य और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा 01 निर्माण कार्य सम्मिलित है।इसी तरह सोनाखान में 6 करोड़ 30 लाख रुपए के 07 विभिन्न निर्माण कार्य सम्मिलित है।
There is no ads to display, Please add some


