मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना में अनाथ बच्चों को मिलेगा 4000 रू. प्रतिमाह
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना अन्तर्गत किसी ऐसे बच्चे जिनके माता एवं पिता अथवा दोनों में से किसी एक की मृत्यु 1 मार्च 2020 के बाद हुई है और बच्चों की उम्र 18 वर्श से कम है तो ऐसे परिवार के दो बच्चों को प्रत्येक के लिए 4000 रू. प्रतिमाह मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत मिलेगा। इसका आवेदन कार्यालय, जिला बाल संरक्षण ईकाई/जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में भरकर जमा करवा सकते है। इसमें बच्चा एवं पालक का ज्वांईट खाता/राशनकार्ड, आधार कार्ड, शाला का आईडी, माता-पिता का मृत्यु सर्टिफिकेट, आय प्रमाण पत्र ये दस्तावेज देना होगा। इसका आवेदन फार्म तहसील एवं जिला कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। पात्र छात्र-छात्राएं तत्काल आवेदन करें। योजना का लाभ मिलेगा।
There is no ads to display, Please add some


