करन अजगल्ले

सक्ति (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अजा विभाग के सचिव राईस किंग खूंटे ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के साकारात्मक पहल के कारण ही आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़ के 12 विभिन्न जातियों को,जिनका मात्रात्मक त्रुटि के कारण जाति प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहा था,उसे अनुसूचित जनजाति में शामिल किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 11 फरवरी 2021 को प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर सौंरा,संवरा,भूईया,भूईयां,भूयां,पाव,पोबिया, धनुवार, धनुहार,धांगड़, सहित विभिन्न जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का आग्रह किया था जिसके कारण 12 जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया गया है।

प्रदेश सचिव राईस किंग खूंटे ने आगे कहा कि वैसे संवरा समाज के अगुवाई में सभी ने वर्षों से इसके लिए आवेदन, धरना प्रदर्शन किया था, परंतु 1 नवंबर 2017 का वह आंदोलन अभूतपूर्व जिसका अगुवाई संवरा समाज के पदाधिकारी के किया था और सरायपाली के नेशनल हाईवे NH-6 को लगभग 12 घंटे तक चक्का जाम कर दिया गया था,इस आंदोलन को राईस किंग खूंटे के विशेष आग्रह पर तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व वर्तमान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने समर्थन देने सरायपाली पहुंचे थे और जनजातीय समुदाय के लाखों लोगों को बस के ऊपर चढ़कर संबोधित किया और समर्थन दिया था। तब तत्कालीन प्रदेश के भाजपा के रमन सिंह सरकार का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ था।

अंत में राईस किंग खूंटे ने कहा कि किसी भी समाज का एकजुटता तथा उस एकजुटता का समर्थन सकारात्मक सोच वाले भूपेश बघेल जैसे नेता का मिलता है तो आंदोलन सफल होता है और परिणाम भी सकारात्मक होता है। राईस किंग खूंटे ने श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी 12 जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल होने पर बधाई दिया।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version