बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। प्रदेश में इन दिनों जून के महीने में सबसे ज्यादा गर्मी का प्रकोप है दिन तो दिन रात में भी गर्म हवाओं का प्रवाह लोगों का जीना बेहाल करके रखा है।लोग भीषण गर्मी के चलते घरों से निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं प्रायः लोग दिन के 11बजे तक बहुत जरूरी कार्यो को पूरा कर घरों में रहना ज्यादा जरूरी समझ रहे हैं और उचित भी है इस वर्ष जून की गर्मी पिछले 05 -06 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है प्रायः गर्मी मई महीने में ज्यादा पड़ता था लेकिन इस बार मई के अपेक्षा जून में सूर्य भीषण आग उगल रहा है जिसके चलते दोपहर 12बजे तक पारा बढ़ते बढ़ते दोपहर के दो बजे तक 45 डिग्री तक पहुंच गया।एसी कूलर भी गर्मी के सामने बौने साबित हो रहे हैं।बहुत सारे जिलों में लू का प्रकोप की सूचना मिल रहा है जिसके चलते लोग लू से बचने के लिए घरों में ही सिमट कर रह रहे हैं।वंही प्रायः16 जून को नए शिक्षा सत्र की शुरुआत होती रही है लेकिन इस बार गर्मी की तेज प्रभावशीलता के साथ साथ तेज लू की हवाओं का भी असर चरम पर है ऐसे में छत्तीसगढ़ के संवेदनशील एवं जनहितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी स्कूली बच्चों की चिंता करते हैं उन्हें अतिरिक्त गर्मी छुट्टी का सौगात देते हुए आगामी 25 जून तक स्कूल नहीं जाने का राहत देते हुए 25 जून तक प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को बंद करने का निर्देश प्रदेश के सभी जिलों में जारी करवा दिये हैं जो वाकई में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार सभी की हितैषी सरकार है की बात विमल कुमार साहू युवा नेता एवं जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार ने पत्रकार गोलू कैवर्त से चर्चा के दौरान कहा।श्री साहू ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ के जनता जनार्दन के लिए किये जा रहे प्रयास सराहनीय एवं जनहितैषी है ।स्कूली बच्चों के हित में लिए गए कदम सार्थक एवं उचित है।
There is no ads to display, Please add some


