चंद्रशेखर जायसवाल
धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में पौधे लगाने पर किसानों को राज्य की भूपेश सरकार अनुदान राशि दे रही है. इसके लिए सरकार की ओर से विशेष योजना की शुरुआत की गई है जिसका आज धरमजयगढ़ में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य वन संरक्षक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।कार्यशाला में
वन मंडल धरमजयगढ़ में आज आयोजित कार्यशाला में कृषकों को स्वयं की भूमि पर वाणिज्यिक वृक्षारोपण कर योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। गौरतलब है कि कृषकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से हाल ही में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना को वित्तीय वर्ष 2023-24 से लागू करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
There is no ads to display, Please add some


