रायपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिला स्थित गृह ग्राम बगिया में अपना मतदान करेंगे। इसके लिए वे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से बगिया जाएंगे। श्री साय ने छत्तीसगढ़ की जनता से मतदान में शामिल होने की अपील की है। अपने 47 दिन के तूफानी जनसभाओं के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल प्रातः 08:35 बजे अपने गृह ग्राम बगिया के लिए रवाना होंगे। जहाँ कल वो गांव के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार मतदान करेंगे। श्री साय कल प्रातः 10:05 बजे से शाम 04:10 बजे तक अपने निज निवास बगिया में रहेंगे और क्षेत्र के लोगों के साथ मेल-मुलाकात करेंगे। सायं 04:15 बजे सीएम साय वापस राजधानी रायपुर के लिए रवाना होंगे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में तीसरे व अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के लिए प्रचार थम चुका है। जिसके अंतर्गत बची हुई 7 सीटों में कल 7 मई को वोट डाले जाएंगे। कल दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने गृह ग्राम बगिया में करेंगे मतदान : प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार करेंगे मतदान
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
