बैठक में कलेक्टर आकाश छिकारा एवं एसएसपी अमित तुकाराम कांबले हुए शामिल

जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कोई दिक्कत नही, डीजल पेट्रोल भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

ज़िले में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में, पेट्रोलिंग के माध्यम से रखी जा रही नजर

किसी भी समस्या की जानकारी देने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 07706-241288 सक्रिय, नोडल अधिकारी नियुक्त

नए कानून से सुरक्षित और बिना नशा के गाड़ी चलाने वालो को कोई हानि नही

समझाइश देने ट्रक एसोसिएशन, बस ऑपरेटर एवं वाहन चालक संघ की बुलाई गई मीटिंग


गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति के संबंध में आज वीसी के माध्यम से मुख्य सचिव, डीजीपी, सभी कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर एवं एसपी की बैठक ली। बैठक में गरियाबंद एनआईसी कक्ष से कलेक्टर आकाश छिकारा एवं एसएसपी अमित तुकाराम कांबले सहित अन्य अधिकारी गण शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आवश्यक वस्तुओं के आपूर्ति में कोई कमी ना आए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पेट्रोल डीजल की पर्याप्त आपूर्ति भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ज़िले में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में रहे यह भी ध्यान रखने कहा। साथ ही भारतीय न्याय संहिता के नए हिट एंड रन कानून के बारे में सही जानकारी के प्रचार प्रसार के निर्देश दिए।
कलेक्टर आकाश छिकारा ने बताया कि जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कोई दिक्कत नही है। सभी चीजों की पर्याप्त उपलब्धता है। साथ ही जिले के  डीजल पेट्रोल पंपों में भी पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। जिले में चीजों की कमी जैसे कोई हालात नहीं है। एसएसएपी श्री कांबले ने बताया कि  ज़िले में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। अधिकारियों द्वारा पेट्रोलिंग के माध्यम से हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा किसी भी समस्या की जानकारी देने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम 07706241288 सक्रिय कर दिया गया है। साथ ही नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिया गया है। नए कानून से सुरक्षित और बिना नशा के गाड़ी चलाने वालो को कोई हानि नही है। इससे सड़क दुर्घटना में कमी और सुरक्षित गाड़ी चलाने में जागरूकता आयेगी। नये हिट एंड रन कानून की सही जानकारी वाहन चालकों तक प्रसारित करने एवं इसके बारे में लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री छिकारा ने ट्रक एशोसिएशन, बस ऑपरेटर एवं वाहन चालक संघ की मीटिंग करने के निर्देश दिये।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने वीसी के माध्यम से कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में भारतीय न्याय संहिता को संसद से मंजूरी दी है। नए कानून में हिट एंड रन के केस में गलत ड्राइविंग या नशा सेवन कर लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने वाले के सजा में आवश्यक संशोधन किया गया है। सुरक्षित और बिना नशा के गाड़ी चलाने वाले को इस कानून से कोई दिक्कत नही होगी। इससे सड़क दुर्घटना में कमी आयेगी और लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। हिट एंड रन का सीधा सा अर्थ है कि दुर्घटना के बाद ड्राइवर का गाड़ी के साथ मौके से भाग जाना। अगर किसी गाड़ी से किसी को टक्कर लग गई घायल की मदद करने के बजाय ड्राइवर गाड़ी को लेकर फरार हो जाता है तो ऐसे केस हिट एंड रन में गिने जाते हैं। कई बार  दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अगर एक्सीडेंट करने वाला समय पर अस्पताल पहुंचा देता है तो उसकी जान बच जाती है। एक्सीडेंट के बाद घायल को छोड़ गाड़ी के साथ फरार होने वाले ऐसी ही केस में सख्ती का प्रावधान किया गया है। वाहन चालकों द्वारा जारी हड़ताल से गरियाबंद जिला में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में बाधा नहीं आई है। राशन, दवाई एवं पेट्रोल-डीजल जैसी आवश्यक वस्तुएं जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा  लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही लोगों में किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी प्रसारित नहीं करने की अपील की जा रही है। हड़ताल से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के शंका-समाधान के लिए कंट्रोल रूम नम्बर 07706-241288 में फोन कर सकते हैं।  

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version