राजेंद्र साहू
मगरलोड (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अंतर्गत जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में उत्तम कुमार साहू शिक्षक शासकीय माध्यमिक शाला धौराभाठा(नवागांव) को अनुकरणीय अध्यापन एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु सम्मानित किया गया|विदित हो कि शिक्षक उत्तम कुमार साहू ने TLM के माध्यम से अध्ययन अध्यापन;निकलर एप से आंकलन, सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम, पालक संपर्क, बैगलेस डे पर विभिन्न गतिविधियां,कोरोना काल मे ऑनलाइन क्लास, मोहल्ला क्लास, सर्वे, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच ,नशाबंदी बाल कल्याण ,राष्ट्रीय एकता सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग नवाचारी गतिविधियां कार्यक्रम संपादित कराएं हैं| सम्मानित होने पर जिला शिक्षा अधिकारी बृजेश बाजपेई ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष ध्रुव ,बीआरसीसी धीरज देवांगन ,सरपंच टिकेश्वरी सूरज साहू ,उपसरपंच मंजू ईश्वर देवांगन,समस्त पंचायत सदस्य ,प्रधानपाठक कोमेश साहू ,सेवानिवृत्त प्रधानपाठक नंदकुमार शर्मा,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुकेश साहू एवं समस्त सदस्यों ,संकुल प्राचार्य कौशल रात्रे, संकुल समन्वयक राम साहू, छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश कुमार यादव ,पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष छबिलाल साहू, परिवार ,सामाजिक पदाधिकारी गण,शिक्षक साथी,बच्चे,युवा साथी,इष्ट मित्रो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए|
There is no ads to display, Please add some


