योजना के प्रारंभ से अब तक जिले के 01 लाख से अधिक मरीज हुए लाभान्वित

सदाराम कश्यप

मुंगेली (गंगा प्रकाश)। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संचालित मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के संचालन से अब तक जिले के 01 लाख 13 हजार 420 मरीज लाभान्वित हुए हैं। वहीं विगत अगस्त माह में 56 हजार 136 मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कलेक्टर  राहुल देव के कुशल मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का जिले में बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों व सुदूर वनांचल क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुचाई जा रही है। 

जिले के मुंगेली विकासखंड अंतर्गत 12, लोरमी विकासखंड अंतर्गत 16 तथा पथरिया विकासखंड अंतर्गत 13 हाट बाजार सहित कुल 41 हाट बाजारों में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत आवश्यकता अनुरूप तथा गांवों से स्वास्थ्य केन्द्र की दूरी के आधार पर हाट बाजारों का चिन्हांकन किया गया है। जिसमें प्रत्येक हफ्ते डेडिकेटेड टीम के माध्यम से इन हाट बाजारों में आने वाले ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा उन्हें आवश्यक उपचार की सुविधा दी जा रही है। प्रत्येक हाट-बाजार में चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स अथवा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फॉर्मासिस्ट तथा पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता होते हैं। हाट-बाजारों के लिये डेडिकेटेड वाहन उपलब्ध कराये गये हैं। जिनमें सभी प्रकार की आवश्यक औषधियां उपलब्ध रहती हैं। 

मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत मरीजों को मलेरिया, एचआईवी, टीबी, कुष्ठ रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, नेत्र रोग, कैंसर, डायरिया सहित विभिन्न प्रकार के बीमारियों की निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा सामान्य बीमारियों का मौके पर ही उपचार किया जाता है। वहीं गर्भवती महिलाओं की जांच व शिशु टीकाकरण भी किया जाता है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version