आशा उमेश पांडेय के सम्पादन में प्रकाशित बाल पत्रिका “मुस्काता बचपन” टी एस सिंह देव महराजा साहब सरगुजा एवं स्वास्थ मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के निवास पर सौजन्य मुलाकात के दौरान सप्रेम भेंट किया गया एवं इसके उद्देश्य एवं सार्थकता पर चर्चा की गयी। आशा उमेश पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया की इस बाल पत्रिका में 20 रचनाऐ है जो प्राथमिक स्तर के बच्चों के बौद्धिक, चारित्रिक,नैतिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास के उद्देश्य से तैयार किया गया है। महराजा सरगुजा ने मुस्काता बचपन के लिए कहां कि – यह एक ,सराहनीय पहल है निश्चित ही बच्चें इससे लाभान्वित होगें आगे भी ऐसे पुस्तकों का प्रकाशन होना चाहिएं। मुस्काता बचपन के लिए महराजा साहब सरगुजा ने अनन्त बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है। इस अवसर पर बाल कृष्ण पाठक के साथ मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन के छत्तीसगढ़ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार पान्डेय भी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


