मन की बात का 102वां संस्करण रायपुर पश्चिम विधानसभा में अजय जामवाल संग राजेश मूणत ने सुनी मन की बात

रायपुर (गंगा प्रकाश):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 18 जून को मन की बात के 102वें संस्करण को संबोधित किया जिसे देशभर के आम जनों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अधिकांश बूथ स्तर पर सुना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पश्चिम विधानसभा के सभी बूथों पर मन की बात सुनने के लिए कार्यक्रम आयोजित हुए भाजपा के क्षेत्रिय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने बूथ क्रमांक 115 गायत्री भवन खमतराई में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर बढ़ी संख्या में उपस्थित आमजन व कार्यकर्ताओं के साथ देश के यशस्वी प्रधान मंत्री के मन की बात को सुना प्रधानमंत्री के संबोधन पश्चात जामवाल ने उपस्थित जंन समुदाय को संबोथित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असामान्य व्यक्तित्व के पुरुष हैं जिन्हें भारत वर्ष के लिए युगपुरुष के रूप में सभी देख रहें हैं अपार चुनौतियों के बावजूद वो भारत को परम वैभव के शिखर पर ले जाने के लिए रात-दिन एक कर दिया है भारत समृद्ध शक्तिशाली राष्ट्र देश का हर व्यक्ति सुख शांति समृद्धि के साथ रहें इसके लिए पूरी ऊर्जा लगा रहे हैं मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से वे देशवासियों से सीधा संवाद स्थापित करते हैं देश के दूरस्थ अंचलों की प्रतिभा को वे मुख्य पटल ले आते हैं देश मे चल रहे विभिन्न गतिविधियों पर वे प्रकाश डालते हैं जिससे देशवासियों का सीधा संबंध होता है और फिर उसके बाद नमो एप्प के माध्यम से वे देशवासियों से सुझाव भी मांगते हैं ये दुनिया के किसी भी देश मे नही होता इसी लिए हर देशवासियों को मन की बात सुननी चाहिए अपने व्यस्ततम जीवन से समय निकाल देश के प्रधानसेवक को सुनना चाहिए मन की बात कार्यक्रम में सुनने के बाद पूर्व केबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई जरूरी तथ्यों को जनता के सामने रखा है,जिसे गम्भीरता के साथ समझने की जरूरत है मूणत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में  इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की द्वारा 1975 में लगाई गई इमरजेंसी के भारतीय इतिहास के काले अध्याय पर प्रकाश डाला जिसका करोड़ों लोगों ने विरोध किया था नई पीढ़ी को उस गुजरे दौर की सच्चाई जानना बेहद जरूरी है ताकि वह राष्ट्र निर्माण की भावना को समझकर सही का साथ दे सके और देश मे माहौल खराब करने का प्रयास करने वाली ताकतों का इतिहास समझ सके मूणत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में तूफान बिपरजॉय का जिक्र करते हुए कहा कि ‘बड़े से बड़ा लक्ष्य हो कठिन-से-कठिन चुनौती हो,भारत के लोगों का सामूहिक बल सामूहिक शक्ति हर चुनौती का हल निकाल देता है प्रधानमंत्री का यह संदेश केवल तूफान के सम्बंध में ही नहीं बल्कि भारतवर्ष को आने वाले अनेक वर्षों तक हर समस्या का मिलकर मुकाबला करने की प्रेरणा देता है मूणत ने जनता से आह्वान किया कि आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनायें उस दिन योग के महत्व को स्वीकार करके प्रतिदिन योग करने का संकल्प ले और जागरूकता लाने की दिशा में भी अपना योगदान दें,ताकि सम्पूर्ण देश योग का लाभ लेकर निरोगी रह सके इस अवसर पर गायत्री परिवार से सेवाभावी सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी यादव राष्ट्रीय चिकित्सा प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान पाए छात्र जी शुभम रविशंकर विश्वविद्यालय से संस्कृत विषय पर गोल्ड मैडल के साथ मास्टर डिग्री प्राप्त किये व काशी विश्वनाथ मंदिर में पुरोहित कार्य कर रहे तरुण उपाध्याय को शॉल व श्रीराम जी का स्मृति उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version