मृदा परीक्षण के बाद सगऊराम को मिली खेत की उर्वरता की जानकारी

उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश)।  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के ग्राम कोदागांव में 29 दिसम्बर को आयोजित कार्यक्रम में ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के हितग्राही सगऊ राम कोरेटिया ने बताया कि पहले खेती कार्य के दौरान अच्छे से उर्वरक और दवाई डालने के बाद भी अच्छी फसल नही हो रही थी। फिर उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा अपने खेत की मिट्टी की जांच करवाई। मिट्टी के परीक्षण के बाद उन्हें रिपोर्ट कार्ड मिला, जिससे उन्हें मिट्टी में किस तत्व की कमी है और किस तत्व की अधिकता है इसकी जानकारी मिली। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों की सलाह पर अमल करते हुए अपने खेतों में संतुलित मात्रा में उर्वरक का उपयोग किया। इससे उन्हें पहले की अपेक्षा अच्छी फसल प्राप्त हुई। सगऊ ने उपस्थित किसानों से भी अपने खेतों की मिट्टी की परीक्षण कराने की अपील की। 

श्री कोरेटिया ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया और उन्हें धन्यवाद दिया।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version