निर्वाचन ड्यूटी के दौरान आपातकालीन चिकित्सा की दी गई जानकारी

निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु नियुक्त किये गये सभी सेक्टर ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर और समस्त नोडल अधिकारी को निर्वाचन के लिए मतदान के दौरान मेडिकल इमरजेंसी रेस्पॉन्स विषय पर प्रशिक्षण जिला पंचायत के सभाकक्ष में दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि निर्वाचन कार्य में नियोजित शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य के समस्त शासकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य के शासकीय अस्पतालों में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने अथवा आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकारी-कर्मचारी राजधानी रायपुर के 4 तथा राज्य के बाहर 2 निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग के माध्यम से निर्वाचन कार्य में संलग्न जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों को आपातकाल में हार्ट अटैक, लकवा, मिरगी और सर्पदंश से बचाव के तरीके चिकित्सकों द्वारा बताए गए। चिकित्सा सलाहकार डॉ. पवन राठौर और डॉ. दीप्ति श्रीवास ने हार्ट अटैक आने पर सीपीआर देने की जानकारी पॉवर पाइंट प्रजेन्टेशन एवं डेमो के माध्यम से दी।
इस दौरान बताया गया कि हार्ट अटैक, लकवा, मिरगी के लक्षण क्या-क्या हैं और किन परिस्थितियों में आकस्मिक बचाव के लिए प्रारंभिक तौर पर क्या-क्या उपाय किए जा सकते हैं। इसी तरह सर्पदंश की स्थिति में मौके पर सर्प की फोटो खींचने और सर्पदंश के उपर वाले स्थान पर पट्टी बांधने के संबंध में बताया गया। सर्पदंश के दौरान उक्त स्थान से जहर न चूसने कहा गया। चिकित्सकों ने निर्वाचन कार्यों में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराई गई चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित थे।

अपनी दवाईयां साथ रखें, प्रतिदिन ध्यान, योगा करें –

चिकित्सकों द्वारा निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को तनाव से दूर रह कर योगा, ध्यान, व्यायाम करने कहा गया है। सभी को सलाह दी गई है कि वे खाली पेट न रहें। खासकर शुगर वाले मरीज नियमित रूप से कुछ खाद्य सामग्री का सेवन करते रहें। वे जो बीपी, शुगर, थॉयरायड आदि के मरीज हैं तो अपनी दवाईयां साथ रखें। किसी भी आपात स्थिति में उच्च अधिकारियों को सूचना देने के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी सूचित करें और स्वास्थ्य केंद्र में उपचार सुनिश्चित कराएं।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आयोग के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन कार्य में आदेशित अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए राज्य के समस्त शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शासकीय अस्पतालों में आवश्यक सुविधा उपलब्ध ना होने की स्थिति में अथवा आपातकालीन स्थिति के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु राज्य एवं राज्य के बाहर अस्पतालों को भी चिन्हांकित किया गया है। राज्य के भीतर राजधानी रायपुर स्थित श्री बालाजी अस्पताल मोवा, श्री नारायणा अस्पताल देवेन्द्र नगर रायपुर, रामकृष्ण केयर अस्पताल पचपेड़ी नाका रायपुर तथा एनएचएमएमआई अस्पताल पचपेड़ी नाका रायपुर में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार राज्य के बाहर हैदराबाद स्थित केयर हॉस्पिटल तथा विशाखापट्टनम के अपोलो अस्पताल में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। आदेश में उल्लेखित किया गया है कि निर्वाचन कार्य में शामिल शासकीय अधिकारी-कर्मचारी एवं अशासकीय अधिकारी-कर्मचारी तथा सुरक्षा बलों एवं स्टाफ के उपचार की सुविधा जिले के शासकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध ना होने की स्थिति में जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य नोडल एजेंसी, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा इन चिकित्सालयों में रिफर किए जाएंगे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version