गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रशासन की सख्ती उपरांत स्वास्थ्य से जुड़े मेडिकल स्टोर्स में अब दवाईयां कागज से बनी ब्राउन थैलियों में ही दिए जाने के सख्त निर्देश है। इससे दवाईयां सुरक्षित एवं ब्राउन थैली से पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। सरकार के ध्यान में यह बात लाई गई है कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के बावजूद इसका इस्तेमाल कम नहीं हो रहा है। खास बात ये है कि मेडिकल स्टोर्स से बेची जाने वाली दवाएं भी प्लास्टिक कैरी बैग में दी जा रही है लेकिन अब इस पर रोक लगाने के लिए सख्ती की जाएगी। राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई टास्क फोर्स की बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए गए है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में नगर की नगर पंचायतो के सीएमओ को मुख्य सचिव के निर्देश का पालन करने कहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के संबंध में गठित टास्क फोर्स की बैठक के बाद जारी किए गए मिनिट्स में दवा विक्रेताओं द्वारा प्लास्टिक कैरी बैग के इस्तेमाल के मामले में चर्चा की गई। इस बैठक में सभी दवा विक्रेताओं को प्लास्टिक कैरी बैग के स्थान पर ब्राउन पेपर से निर्मित पैकेट का उपयोग करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग एवं परिवार कल्याण विभाग को दिए गए थे। इस बैठक में विशेष सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगरीय निकायों में भी दवा विक्रेताओं को प्लास्टिक कैरी बैग के स्थान पर ब्राउन पेपर से निर्मित पैकेट के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए नगरीय निकायों को निर्देश जारी करने का सुझाव दिया गया था। इस मामले को लेकर संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास के मुख्य अभियंता ने फिंगेश्वर नगर पंचायत के सीएमओ को अति आवश्यक पत्र जारी किया है। इस पत्र में टास्क फोर्स द्वारा जारी निर्देश पर अमल करने कहा गया है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
