उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश)। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के विभिन्न गांवों के लोगों को केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और उन्हें लाभान्वित भी किया जा रहा है। इसके तहत कई योजनाओं के हितग्राही ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ गतिविधि के माध्यम से अपना अनुभव साझा कर रहे हैं और अन्य लोगों को भी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ के अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही ग्राम हाटकर्रा निवासी श्रीमती अरूणा पटेल ने बताया कि जब वह पहली बार गर्भवती हुइंर् तब उन्होंने अपने गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र में जाकर पंजीयन कराया। वहां उन्हें सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में जानकारी मिली और योजना का लाभ उठाने के लिए उन्होंने फॉर्म भरा।
इसके बाद आंगनबाड़ी केन्द्र से प्रति सप्ताह उन्हें रेडी-टू-ईट मिलना शुरू हुआ। इसके अलावा उन्हें अंडा, रागी, कोदो सहित गरम एवं ताजा पोषक आहार भी मिलता रहा। वहीं उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सभी आवश्यक टीका भी समय पर लगाया गया। इस तरह इस योजना से उनको नियमित पोषक आहार मिलने के साथ स्वास्थ्य का बेहतर देखभाल भी हुआ, जिसके फलस्वरूप उन्होंने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। श्रीमती पटेल ने बताया कि प्रसव होने के बाद उनके खाते में पांच हजार रुपए की राशि भी जमा हुई। उन्होंने इस राशि का उपयोग दवाई और बच्चे की सेहत के लिए उपयोग किया। श्रीमती पटेल ने बताया कि गर्भवती होने के बाद स्वास्थ्य जांच एवं प्रसव तक इस योजना के माध्यम से उन्हें बहुत राहत मिली और आर्थिक रूप से भी मदद मिली। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।
There is no ads to display, Please add some


