अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

रायपुर (गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ आईपीएस और राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी के निदेशक डॉ. रतन लाल डांगी समय – समय पर युवाओं को सफलता हासिल करने का मंत्र देते रहते हैं। इसी कड़ी में आज फिर उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुये कहा है कि अगर आप पहली बार में सफल नहीं होते हैं तो कोशिश करें , बार-बार कोशिश करें। ऐसा कहते हैं कि कामयाब लोग अपने फैसलों से दुनियां को बदल देते हैं और उसी सफलता को आप सपना कह सकते हैं। यानि उचित निर्णय लें और निर्भीक होकर आगे बढ़ें। सपना हर कोई देखता है और उसे साकार करना चाहता है। अपने सपनों को साकार करने का सबसे अच्छा मौका आज और अभी है। यदि आप प्रयास करें और सही योजना बनायें तो आप अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। सकारात्मकता का होना सभ्य समाज के मजबूत होने का बेहतर अवसर माना जा सकता है। ऐसा विचार किया जा सकता है कि यदि हमारे सपने जीवंत हैं तो कुछ भी प्राप्त करना असंभव नहीं है। और कुछ अच्छा किया जा सकता है का स्पष्ट अर्थ यह है कि मानवीय आकांक्षाओं की समग्र पूर्ति का सफल प्रयास। आख़िर यह प्राप्त कैसे किया जाये , यह प्रश्न स्वयं में एक चुनौती है। कड़ी मेहनत और शिक्षा यक्ष उत्तर और उचित समाधान है। यह याद रखा जाये यदि सपने हमारे हैं तो मेहनत भी स्वयं ही करनी है। सपने यदि पूर्ण ना हो तो इसके लिये दूसरों पर दोष मढ़ना कदाचित उचित नहीं। अगर आप सपनों को वास्तविक बनाना चाहते हैं , तो आपको इसके लिए वास्तविक जीवन में भी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी जो सफलता की सही कुंजी होगी। हमेशा  सकारात्मक बने रहें। दूसरों की नकारात्मक बातों को सुनकर खुद को नीचा ना समझें खुद पर भरोसा करें। 

दूसरों के प्रति अपना अच्छा रवैया रखें और याद रखें कि केवल खुद के लिये सीमा निर्धारित करें। आदिकाल से अनंत तक देखा जाये तो असंभव जैसा कुछ भी नहीं। आखिर हमारे सपने पूरे होंगे कैसे ? इसके लिये हमें जीवन में कुछ मूल मंत्रों का निर्धारण करना ही पड़ेगा। जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव को पार करने के लिये हम यहां अनुभव आधारित , जानकारी के आधार पर कुछ सार्थक बिंदुओं पर पहल कर सकते हैं। जैसे जीवन के मूल्य उद्देश्यों की पूर्ति हेतु निर्धारित योजनायें बनायें। अपने सपने को विशिष्ट रूप से निर्धारित कर लें। अगर आप यह नहीं जानते कि आप का सपना अर्थात उद्देश्य क्या है , आप क्या चाहते हैं तो आप उसे प्राप्त नहीं कर सकते हैं , क्या आप उसे प्राप्त कर सकते हैं ? अगर आप सौ प्रतिशत नहीं जानते हैं कि आप क्या चाहते हैं फिर भी आप इस मार्ग पर चल सकते हैं। बस आपको यह अंदाजा लगाना है कि क्या होना चाहिये और ऐसा करने से जब आप अपने सपने की तरफ बढ़ते जायेंगे तो वह निश्चित होते नजर आयेंगे। मेरी नजर में एक और उपाय हो सकता है जैसे कि अपने सपने को प्रबल इच्छा में परिवर्तित करें। आपको बस यह करना है कि अपने सपने को आपके मन में बसी प्रबल इच्छा में परिवर्तित करें। बस एक बार यह साधारण सी इच्छा प्रबल इच्छा बन जाये तो इसे आप बस एक सपना नहीं कह सकते है क्योंकि सपने हमेशा काल्पनिक होते है और उनका कोई अस्तित्व नहीं होता है। इसलिये आपको यह विचार करना चाहिये कि आपकी इच्छा आपके सपने से बढ़कर है। अपनी प्रबल इच्छा को अपने लक्ष्य में परिवर्तित करें। एक बार आपने अपने प्रबल इच्छा को अपने लक्ष्य में परिवर्तित कर लिया है , तो फिर आप उसे प्रबल इच्छा या सपना नहीं कह सकते। वह आपके जीवन का लक्ष्य बन गया है, जो आपको ही हासिल करना है। बड़े लक्ष्य निर्धारित करें , पर अपनी तैयारी के आधार पर करें केवल ख्यालों में सपने निर्धारित ना करें। अपने मुख्य लक्ष्य को छोटे-छोटे लक्ष्य में विभाजित करें और फिर हर लक्ष्य को प्राप्त करने की अवधि निश्चित करें। इसका उद्देश्य धीरे-धीरे आगे बढ़ना है। आप जीवन में कुछ भी करें किन्तु खुद की प्रगति का नियमित निरीक्षण करें। जैसे-जैसे आप अपने सपनों को प्राप्त करने के लिये आगे बढ़ते जायेंगे , इस बात का अनुभव करना महत्वपूर्ण है कि सही में आप क्या प्राप्त करना चाहते हैं। जैसे कहा जाता है कि एक दिन में इमारत खड़ी नहीं होती  , इसी प्रकार अगर आप चाहें भी तो एक ही दिन में आप प्रगति के शिखर तक नहीं पहुंच सकते , आप यह ध्यान में रखें कि आप आगे बढ़ रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version