गरियाबंद/मैनपुर (गंगा प्रकाश)। मैनपुर आधार केंद्र में आधार अपडेट संबंधी जरूरतों को देखते हुए आधार संचालकों से शिविर की आवश्यकता की जानकारी प्राप्त कर मैनपुर क्षेत्र के शोभा,गोना, गौरगांव एवं अमाड़ में आधार अपडेशन के लिए 18 से 24 जून तक शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में लगभग 400 से अधिक लोगों का आधार अपडेट किया गया। जिसमें आसपास के ग्राम के ग्रामीणों ने भी अपना आधार अपडेट कराया। इस शिविर के पूर्व भी आधार अपडेट शिविर का आयोजन अप्रैल माह में विभिन्न ग्राम पंचायतों में कराया गया था। जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में शोभा व गौरगांव में 01 जुलाई से 06 जुलाई 2023 तक पुनः आधार शिविर लगाया जायेगा। जिससे छूटे हुए लोगों के आधार संबंधी अपडेशन की कार्यवाही की जा सकेगी।
There is no ads to display, Please add some


