बिल्हा । बिलासपुर लोकसभा के बिल्हा विधानसभा में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी की अगुवाई में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई जिसमें लोगों ने बढ़कर हिस्सा लिया। मोटर साइकिल रैली चुनाव कार्यालय से प्रारंभ होकर महुआ चौक, हटरी बाजार पीपल चौक, ईटा भट्ठा, शनिचरी बाजार, डोडकी भाटा, केसला के वार्ड 13,14,15 से होते हुए वापस कार्यालय पहुंची। प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव ,गरीब ,किसान के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं कैसे बढ़े उस पर कार्य कर रहे हैं पुनः तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए बिलासपुर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तोखन साहू को विजयी बनाकर डबल इंजन की सरकार बनाए। इस अवसर पर डॉक्टर देवेंद्र कौशिक सतीश शर्मा, विष्णु बिंदल, मनोज वर्मा, रमेश पांडे ,कोमल सिंह ठाकुर ,बलदेव अग्रवाल मोहन ढोरिया, गणेश नोनिया, पार्षद देवव्रत साहू, रिखी राम ध्रुव, संदीप कौशिक, राजेश शर्मा, अभय अग्रवाल महेश मखीजा , लल्लू खान, पवन रजक,अगर दास मानिकपुरी, रामनाथ वर्मा , सत्यनारायण शर्मा, विनय ,संदीप रिद्धि ठाकुर, महेश मखीजा सहित नगर के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


