अरविन्द तिवारी 

बिलासपुर (गंगा प्रकाश) – मुखबिर की सूचना पर चोरी के मोटर सायकल की बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश करते आरोपी को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वहीं दूसरे मामले में घर में घुसकर छेड़खानी करने वाले फरार आरोपी को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 

                                  पहले मामले के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बिल्हा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया गत दिवस 07 अगस्त को मुखबिर के जरिये सूचना मिला कि बिल्हा रेल्वे स्टेशन के पास एक व्यक्ति मोटर सायकल बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बिल्हा के द्वारा टीम गठित कर रेल्वे स्टेशन के पास जाकर रेड कार्यवाही कर संदेही से पुछताछ किया। उन्होंने अपना नाम विकाश पांडेय उर्फ गट्टु महराज पिता रामकुमार उम्र 18 वर्ष 07 माह निवासी बंगाली पारा सरकंडा का रहने वाला बताया। संदेही के पास रखे मोटर सायकल एचएफ डीलक्स के बारे में पूछताछ करने पर सामुदायिक भवन अशोक नगर सरकण्डा से चोरी करना स्वीकार किया। उक्त मोटरसाइकिल को जप्त कर व संदेही को अभिरक्षा में थाना लाकर पुनः पुछताछ किया जो सिम्स अस्पताल बिलासपुर के पास से एक और मोटर साइकिल हीरो होन्डा स्प्लेन्डर काला नीला रंग को चोरी कर घर में छुपाकर रखना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उक्त मोटर सायकल को भी जप्त कर आरोपी के विरूद्ध इस्त० क्रमांक 01/2023 धारा 41(1-4) जाफौ/379 भादवि कायम कर आरोपी विकाश पांडेय उर्फ गट्टु महराज को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही निरीक्षक देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में किया गया , जिसमें प्रधान आरक्षक अनिल साहू , आरक्षक दिनेश पटेल , रंजीत खलखो , गौकरण सिन्हा , संतोष मरकाम , गोवर्धन शर्मा का सराहनीय योगदान रहा। वहीं दूसरे मामले के बारे में जानकारी देते हुये बिल्हा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने बताया कि गत 28 जुलाई को पीड़िता ने थाना मे उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उक्त दिनांक को पीड़िता अपने मायके आई थी , जहां आरोपी श्यामलाल मरकाम के द्वारा पीड़िता के साथ घर में घुसकर संबंध बनाओ बोलकर छेड़छाड़ किया। जिसको पीड़िता के मना करने पर मारपीट किया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 350/2023 धारा 452 , 354 , 323 भादवि कायम कर विवेचना में लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह के द्वारा छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण राहुल देव शर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक महोदय सी.डी. लहरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा के द्वारा टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था। घटना दिनांक से फरार आरोपी को बिल्हा पुलिस ने आज गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी – श्यामलाल मरकाम पिता धिरसाय मरकाम उम्र 34 वर्ष निवासी आमापारा वार्ड क्रमांक 12 थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version