गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में सरकार के गठन के बाद जल्दी जल्दी एक के बाद एक चुनावी वायदों को पूरा किए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। प्रदेश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाने की प्रक्रिया का शुरू होना, 21 क्विंटल धान खरीदी के आदेश के बाद अब दो साल का बोनस का पैसा किसानों को देने से भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनावी जीत का उत्साह कई गुना बढ़ गया है। फिंगेश्वर वीर बाल दिवस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ काफी खुशनुमा माहौल में पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में महाविजय प्राप्त करने के बाद विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र में शामिल अपनी घोषणाओं को धरातल पर मूर्त रूप देना प्रारंभ कर दिया है। मोदी की गारंटी को समय के साथ पूरा करने की प्रतिबद्धता के साथ भाजपा आगे बढ़ना प्रारंभ कर दिया है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर किसानों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी द्वारा दो वर्ष बकाया बोनस दिया गया है। श्री उपाध्याय ने बोनस वितरण पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दी गई गारंटी तथा सुशासन की शुरूआत देश के सर्वहारा वर्ग का प्रतीक भूमिपुत्र किसानों व गरीबों से प्रारंभ कर दिया गया है। गरीबों से प्रारंभ कर दिया गया है। गरीबों के पक्के मकान का वादा पूरा कर बोनस का वादा भी सरकार ने पूरा कर दिया है। यह सौगात लोकतंत्र में जनता के प्रति जवाबदारी को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है विश्वास की गारंटी सिर्फ कमल छाप तथा मोदी जी के नेतृत्व पर है। जिसका परिणाम है कि विगत कई सालों तक अनवरत रूप से मॉ भारती की सेवा में पार्टी के कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के माध्यम से लगे हुए है और उसी का परिणाम रहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी फिर से राज्य सरकार के पद पर आसीन हुई है। उन्होंने आगामी समय में होने वाले लोकसभा चुनाव में फिर से देश को सुरक्षित हाथ मोदी जी के हाथ में सौंपने की बात आम मजदूर, किसान, युवा, मातृशक्तियों को देने का आव्हान भी किया है। पूर्व श्री संतोष उपाध्याय ने प्रदेश के सभी किसान-भाई बहनों को इस सौगात के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की है गारंटी-संतोष उपाध्याय
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
