मोहला(गंगा प्रकाश)।-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष तथा जिला प्रभारी मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी राजेन्द्र साहू ,विधायक इन्द्रशाह मंडावी,छन्नी चंदू साहू,सदस्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड संजय जैन ने मोहला के पत्रकार वार्ता में  कहा कि दुनिया के सबसे बड़े भारत देश में आज आम आदमी की आवाज उठाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है। देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष 4 बार के सांसद राहुल गांधी जब संसद के अंदर बात करते है तो उनको बोलने नहीं दिया जाता, उनका माइक बंद कर दिया जाता है, सत्तारूढ़ दल के सांसद बहुमत के अतिवादी चरित्र का प्रदर्शन करते हुये संसद की कार्यवाही नहीं चलने देते है। केंद्रीय मंत्री अपने पद की गरिमा को तार-तार करते हुये अनर्गल बयाबाजी करते है और जब इन सबसे भी राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और विपक्ष की आवाज को नहीं दवा पाते तो एक और षड्यंत्र रचा जाता है। राहुल गांधी की संसद सदस्यता को समाप्त करने का यह हम पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार ब्योरा पत्रकारो के समक्ष रखते है आप खुद विचार करिये, देखिये इस देश के लोकतंत्र को किस प्रकार नष्ट किया जा रहा है। हम पहले घटनाक्रम के बारे में बताते है-

साथियों राहुल गांधी के ऊपर यह सारी कार्यवाही क्यों की गयी ? इसका एक मात्र कारण है राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री की दुखती रत पर हाथ रख दिया। उन्होंने मोदी के निकट सहयोगी अडानी के घोटालेबाजी और अडानी-मोदी के गठबंधन पर आवाज उठाया। उन्होंने दो सवाल पूछे थे- पहला सवाल- क्या अडानी की सेल कंपनियों में ₹20,000 करोड़ या 3 बिलियन डॉलर हैं ? अडानी इस पैसे को खुद कमा नहीं सकता क्योंकि वो इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में है। यह पैसा कहां से आया ? किसका काला धन है ? ये किसकी सेल कंपनियां हैं? ये कंपनियां डिफेंस फील्ड में काम कर रही हैं। कोई क्यों नहीं जानता? यह किसका पैसा है ? इसमें एक चीनी नागरिक शामिल है। कोई यह सवाल क्यों नहीं पूछ रहा है कि यह चीनी नागरिक कौन है ?

दूसरा सवाल था-प्रधानमंत्री मोदी जी का अडानी से क्या रिश्ता है ? उन्होंने श्री अडानी के विमान में आराम करते हुए पीएम मोदी की तस्वीर दिखाई। उन्होंने रक्षा उद्योग के बारे में हवाई अड्डों के बारे में, श्रीलंका में दिए गए बयानों के बारे में बांग्लादेश में दिए गए बयानों के बारे में ऑस्ट्रेलिया में स्टेट बैंक (भारत के) के चेयरमैन के साथ बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्री अडानी की तस्वीरें, जिन्होंने कथित तौर पर $1 बिलियन का ऋण स्वीकृत किया था, के बारे में दस्तावेज दिए। यह सबूत के साथ सवालों का दूसरा सेट था। मोदी सरकार ने सवाल का जवाब तो नहीं दिया उल्टे राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण से अडानी घोटाले के महत्वपूर्ण अंश और राहुल गांधी के भाषण (लगभग पूरी तरह से) को संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया गया क्यों ? संसद के बजट सत्र के चल रहे दूसरे भाग में भारत के इतिहास में पहली बार एक सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा संसद को बाधित कर रही थी और इसे काम नहीं करने दे रही है। यह अडानी को बचाने के लिए एक ध्यान भटकाने की साजिश है। जबकि संयुक्त विपक्ष इस पर JPC (संयुक्त संसदीय समिति) चाहता है। राहुल गांधी पर भाजपा मंत्रियों द्वारा हमला किया गया। लोक सभा अध्यक्ष को राहुल गांधी ने दो लिखित अनुरोध किये कि उनको संसद में जवाब देने दें इसके बाद तीसरी बार अध्यक्ष जी से मीटिंग भी की पर तीन अनुरोधों के बावजूद अध्यक्ष जी ने संसद में उन्हें बोलने का अवसर देने से इनकार कर दिया। इससे साफ पता  चलता है कि पीएम मोदी नही चाहते कि अडानी के साथ उनके रिश्ते का पर्दाफाश  हो।यह भारत के प्रजातंत्र में तानाशाही की शुरूआत है कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं । हम जनता के बीच जायेंगे,” हर गली, मोहल्ले, चौक-चौराहे पर हम जनता के बीच जाकर लोगो को भाजपा की गलतियां गिनवायेंगे व भाजपा कैसे लोगो की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है ,यह भी जनता के समक्ष कांग्रेस रखेगी।

मोदी जी कहां-कहां आप हमारी आवाज रोकेंगे?

मोहला में कांग्रेस की पत्रकार वार्ता के दौरान हुंकार भरते हुए राजेन्द्र साहू ने कहा कि मोदी जी हमारी आवाज को कँहा कँहा रोकेंगे,कांग्रेस ने अब ठान लिया है कि हम देश के कोने कोने में जाकर  लोगो को बताएंगे कि बीजेपी सरकार द्वारा जो जुल्म लोगो पर ढाया जा रहा है वो हम जनता के सामने रखेंगे। इस पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग जिला अध्यक्ष ,मोहला मानपुर अं.चौकी जिला प्रभारी राजेन्द्र साहू,विधायक इन्द्रशाह मंडावी,पदम् कोठारी जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव ,विधायक छन्नी चंदू साहू,संजय जैन सदस्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड ,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनीष निर्मलकर,अनिल मानिकपूरी,अग्नु कमेटी सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version