छुरा/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। गांव गांव में भाजपा केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष होने के बहाने लोगों को गलत जानकारी देकर प्रभावित करने के किय जा रहे हैं प्रचार पर तंज कसते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भाव सिंह साहू ने कहा कि बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था मोदी सरकार की उपलब्धि हैं। और भाजपा के नेता इस उपलब्धि की यशोगान करने के लिए गांव गांव और गली-गली घूम रहे हैं। और महंगाई के जख्मी जनता की जख्मों पर नमक छिड़क कर जला रहे हैं। भाजपा नेताओं में थोड़ी बहुत भी नैतिकता बाकी होगी तो उन्हें प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। कि मोदी सरकार ने जो 100 दिनों महंगाई कम करने अच्छे दिन आने 15 15 लाख रुपए खाते में जमा करने 30 से 35 लीटर पेट्रोल डीजल देने सस्ते दरों में रसोई गैस देने सस्ते दरों में खाद्यान्न उपलब्ध कराने का जो वादा किया था उसे पूरा नहीं कर पाए हैं। आज देश की जनता महंगाई बेरोजगारी से पीड़ित है। और भाजपा के नेता जश्न मना रहे हैं। और महंगाई के पीड़ित जनता के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं। जिला अध्यक्ष भाव सिंह साहू ने कहा कि मनमोहन सरकार के दौरान पेट्रोल डीजल के दाम में 25 पैसा की बढ़ोतरी होने पर भारतीय जनता पार्टी के नेता छाती पीठकर सड़कों पर उतर कर हाय तौबा मचाते थे। आलू प्याज की माला पहनते थे रसोई गैस का सिलेंडर लेकर धरना देते थे। आज देश की जनता जब मंहगाई से त्रस्त है तो भाजपा नेताओं के मुंह में फेविकोल जम गया है। जिनके हाथों में महंगाई कम करने की ताकत जनता दे दिया है वही मनमानी महंगाई करने के बाद भी बेशर्म की तरह अपनी सरकार का ढिंढोरा पीट रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता समझ रही है। श्री साहू ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा को मजा चखाने पर हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version