मैनपुर (गंगा प्रकाश)। देश की नई संसद में पहली बैठक के दौरान ही लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम यानी महिला आरक्षण बिल पेश किए जाने पर महिलाओं में काफी उत्साह है। भागीरथी मांझी पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी गरियाबंद ने इसे लेकर मोदी सरकार की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत के राजनीतिक परिवेश को बदल देने वाला साबित होगा। संसद में महिला आरक्षण विधेयक पेश होने पर आभार जताते हुए भाजपा नेता भागीरथी मांझी जी ने ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में पिछले नौ वर्षों से निरंतर न सिर्फ समाज में महिलाओं को सम्मानजनक स्थान दिलाने का काम किया गया है, अपितु आर्थिक रूप से भी समस्त महिलाओं मजबूत करने का प्रयास मोदीजी का रहा है। यह दिखाता है कि मोदी सरकार सिर्फ कथनी में ही नहीं करनी में भी महिलाओं का सम्मान करती है। महिलाएं कैसे मजबूत हों, इस दिशा में अनेक कार्य जैसे उज्ज्वला योजना में गैस सिलेंडर प्रदान करना , आवास योजनाके तहत घर निर्माण करना,महिलाओं की व्यवस्था देखते हुए शौचालय निर्माण कराया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाना आदि अनेक कार्य महिला सम्मान में मोदी सरकार ने किया है। देश में महिलाएं पचास प्रतिशत मतदाता हैं। इस आधार पर मोदी सरकार ने यह अधिकार अब महिलाओं को दिया है, जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं उन्हें जनता आने वाले समय में जवाब देगी। आने वाले दिनों में अब अधिक महिला जनप्रतिनिधि संसद और विधानसभा में पहुंचेंगी।
There is no ads to display, Please add some


