गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। गुरू पूर्णिमा महोत्सव जिसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं इस बार 21 जुलाई रविवार को फिंगेश्वर की आराध्य देवी मां मौली के दिव्य दरबार में मनाई जाएगी जिसकी व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है पंडित दिनेश्वर प्रसाद शर्मा भगवताचार्य मौलीपारा वाले ने बताया कि गुरू पूर्णिमा का पर्व विगत कई वर्षों से मनाते आ रहे हैं। अपने गुरू महाराज ब्रम्हलीन पंडित कमलेश्वर प्रसाद तिवारी जी के चरण पादुका की पूजा अर्चना कर सैंकड़ों की संख्या में शिष्य गण इस पूजन में शामिल होने के लिए दूर-दूर से आते हैं और गुरू महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं जो देर रात्रि तक शिष्यों का आने का क्रम जारी रहते हैं बाहर से आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भोजन भंडारे की व्यवस्था शर्मा परिवार के द्वारा की जाती हैं। वहीं दुसरी ओर फिंगेश्वर के आसपास के ख्यातिप्राप्त पंडवानी एवं मानस मंडलियों के द्वारा संगीतमय रामायण की प्रस्तुति होती हैं जिसे देखने एवं सुनने के लिए मोहल्ले सहित नगर के श्रद्धालु भक्तजन देर रात्रि तक मंदिर परिसर में बैठकर आनंद एवं भक्ति में डूबे दिखाई देते हैं । इससे पूरे वातावरण भक्तिमय बन जाता हैं।
There is no ads to display, Please add some


