फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। -नगर में नवरात्रि की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक नवरात्र पर्व की धूम रहेगी। नगर में कई जगह मूर्तिकारों के द्वारा देवी दुर्गा की मूर्तिया बनाई जा रही है। वहीं 9 दिनों तक दुर्गा पंडाल को संचालित करने के लिए समितिया भी बनाई गई है यह समितियां अपने हिसाब से तैयारी कर रहे है। नगर के सोसायटी प्रांगण, टिकरापारा, फुलवारी प्रांगण, हल्बापारा, सतनामी पारा, बिजली आफिस के पास अिद समेत गांव में भी बड़ी संख्या में समितियां के द्वारा दुर्गा पंडाल सजाया जाता है। नगर के मॉ मौली माता दरबार में मनोकामना ज्योत रखने के लिए श्रद्धालुजन उमड़ पड़े है। अब तक 1700 से ज्यादा रसीद मनोकामना ज्योत की बुकिंग हो चुकी है। इसी प्रकार मॉ रमईपाठ, जतमई धाम, घटारानी दरबार में भी हजारों की संख्या में मनोकामना ज्योत के लिए तैयारी एवं बुकिंग की गई है। रविवार को दोपहर शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना के साथ समिति के पदाधिकारियों श्रद्धालुजनों की उपस्थिति में ज्योत प्रज्जवलन के साथ 10 दिवसीय क्वांर नवरात्र उत्सव का शुभारंभ हो जावेगा। मॉ के दरबार में सेवागीत की भी तैयारी है। नगर के सभी दुर्गा पंडालों की भी शानदार सजावट की जा रही है। नगर के सोसायटी प्रांगण में नवयुवक दुर्गोत्सव समिति के तत्वाधान में दुर्गा पंडाल की नयनाभिराम सजावट काफी आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version