गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। पिछले एक सप्ताह से मौसम में आई परिवर्तन के कारण अंचल के किसान चिंतित नजर आ रहे है। क्षेत्र के कई किसान अपनी धान की फसल की कटाई करने में लगे हुए है। सोमवार को सुबह से मौसम में बदली आने के बाद अपनी फसल की कटाई को युद्धस्तर पर कर रहे है। वहीं कुछ किसान फसल कटाई के बाद बीड़ा पर तालपतरी से ढक कर सुरक्षित रखे हुए है। किसानों की मेहनत अब खेतों पर नजर आ रही है। शहर सहित ग्रामीण अंचल के किसान अपनी अपनी खेतों में दिख रहे है। सुबह से लेकर शाम तक खेत में पहुंचकर धान की कटाई कर बिड़ा बनाकर अपने बाड़ी व सुरक्षित स्थान पहुंचाने में लगे हुए है। मजदूर नहीं मिलने पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ धान कटाई में लगे हुए है। कुछ बड़े किसान मशीन का सहारा ले रहे है। पिछले कुछ दिनों से मौसम के उतार चढ़ाव से किसान अपनी फसल को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे है। सोमवार को सुबह से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुआ।
There is no ads to display, Please add some
