रायगढ़(गंगा प्रकाश)। एसएसपी  सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23/12/2023 को यातायात पुलिस ने पावरग्रिड घरघोड़ा जाकर कर्मचारियों को यातायात सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। थाना प्रभारी यातायात इंस्पेक्टर रोहित बंजारे तथा हेड़ कांस्टेबल मुकेश चौहान ने कर्मचारियों को सुरक्षित यातायात को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दिये और यातायात के महत्वपूर्ण संकेतों को बताया गया । इंस्पेक्टर रोहित बंजारे ने सड़क हादसों के मुख्य कारण- तेज गति से गाड़ी चलाना, हेलमेट ना पहनना या सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करना, नशे में गाड़ी चलाना, वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय मोबाइल फोन या ईयर फोन का उपयोग करना, गलत दिशा में वाहन चलाना और सबसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों की अनदेखी है कुछ बेसिक नियमों के पालन से सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है । थाना प्रभारी ने कर्मचारियों को निर्धारित गतिसीमा में वाहन चलाने, नशे के हालात में वाहन नहीं चलाने, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने नहीं देने, दुपहिया वाहन बिना हेलमेट व फोर व्हीलर वाहन में बिना सीट बेल्ट के वाहन नहीं चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने की हिदायत दिये तथा वाहन के सारे दस्तावेज अपडेट कर वाहन में रखने कहा गया । हेड कांस्टेबल मुकेश चौहान ने  पावर ग्रिड के कर्मचारियों को यातायात नियमों पर होने वाले भारी जुर्माना और ट्रैफिक सिग्नल की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।  कार्यक्रम में थाना प्रभारी यातायात रोहित बंजारे, प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान, प्रेम सिदार व हमराह स्टाफ भी मौजूद थे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version