यादव रत्न से सम्मानित हुई पार्षद दीप्ति राजू यादव
छुरा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज जिला गरियाबंद का जिला अधिवेशन 23/03/2025 दिन-रविवार को धर्मनगरी राजिम में सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम में झेरिया यादव समाज के सदस्यों द्वारा शासन के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में राजनीतिक क्षेत्रो में सहभागिता हेतु 2025 में निर्वाचित हुई सभी वार्ड पंचों,सरपंच,उपसरपंच, जनपद सदस्य और पार्षदों को झेरिया यादव समाज जिला इकाई,पंजीयन-5066 के तत्वाधान में यादव रत्न से सम्मान दिया गया।इसी कड़ी में जिला इकाई के छुरा परिक्षेत्र के छुरा नगर की शिक्षित,जुझारू, मिलनसार बहु दीप्ति राजू यादव को छुरा नगर पार्षद में जीत हासिल कर अपने परिवार,समाज का नाम रौशन करने पर यह सम्मान प्राप्त हुआ।उसके इस सम्मान के लिए छुरा परिक्षेत्र के अध्यक्ष ठाकुर राम यादव,उपाध्यक्ष गैन्दू राम यादव,महामंत्री मीनू राम,सचिव विनोद यादव,सहसचिव राघवेंद्र यादव,बिसाहिन बाई यादव अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सहित परिक्षेत्र ने बधाई दी।
There is no ads to display, Please add some
