गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज जिला गरियाबंद के जिला पदाधिकारी गण एवं परिक्षेत्र पदाधिकारी गण जिला संरक्षक दयाराम यादव जिलाध्यक्ष भुवन यदु के मार्गदर्शन मे राजिम विधानसभा के नवनियुक्त विधायक आदरणीय श्री रोहित साहू जी सौजन्य मुलाक़ात कर बधाई एवं शुभकामनायें दी गई। झेरिया यादव समाज के विकास के संबंध मे चर्चा किया गया। भेट मुलाक़ात मे जिलाउपाध्यक्ष श्रावण यादव कोषाध्यक्ष पुनाराम यादव जिलाउपाध्यक्ष बलराम ममता यादव कर्मचारी प्रकोष्ठ टकेश्वर यादव राजिम परिक्षेत्र अध्यक्ष प्रेमनारायण यादव संगठन मंत्री संतोष यादव जगत यादव पार्षद युवा प्रकोष्ठ अरविन्द यादव मिडिया प्रभारी दीनबंधु यादव विजय यादव वरिष्ठ सदस्य दानीराम यादव सहित यादव समाज के लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


