बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत, दूसरे की हालत गंभीर, उपचार जारी, अज्ञात चार पहिया वाहन के चालक ने मारी ठोकर

 

रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दवाई लेकर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवको को अज्ञात चार पहिया वाहन के चालक ने ठोकर मार दिया। इस घटना में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई वहीं दूसरे की अस्पताल में इलाज जारी है।

मृतक के भाई की रिपोर्ट के बाद खरसिया पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया थाना में रिपोर्ट लिखते हुए गोवर्धन पटेल ने बताया कि उसका भाई अजय कुमार पटेल रिस्तेदार बरतलाल पटेल को उसके मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 एक्स 6027 में पीछे बैठाकर मो0सा0 को चलाते दवाई लेन के लिए रायपुर गए हुए थे जहाँ से वापसी के दौरान शाम 4:15 बजे जब दोनों जोबी क्षेत्र के मीनगांव के पास पहुचे ही थे की सामने की तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया।

इस घटना में अजय कुमार तथा उसका रिस्तेदार बरत लाल पटेल मोटर सायकल सहित गिर गया और अजय कुमार पटेल को गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज जारी है। बहरहाल सड़क हादसे में अजय कुमार पटेल की मौत हो जाने के बाद उसके भाई की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version