फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। -नगर में आपसी रंजिश को लेकर एक युवक ने दूसरे युवक के लगे पर ब्लेड मारकर प्राणघातक हमला कर किया। पुलिस ने युवक को पकड़कर रिमांड में जेल भेज दिया है। पुलिस अनुसार 10 अक्टूबर को रात 8ः30 बजे नगर के गरीबनाथ तालाब के पास शाकिर अली उर्फ पप्पू पिता फकीर मोहम्मद उम्र 32 वर्ष ने वहां पर उपस्थित शेख तालिब मोहम्मद पिता शेख करीम अहमद उम्र 27 वर्ष से पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई। जिसके चलते आवेश में आकर शाकिर अली ने शेख तालिब को ब्लेड से गले में वार कर दिया और वहां से फरार हो गया। घायल युवक ने अपने घर पहुंचकर वारदात की जानकारी दी। घर वाले शेख को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को खबर की। थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार विजयवार के मार्गदर्शन में स्टॉफ ने घायल शेख की रिर्पोट पर शाकिल अली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 294, 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर रिमांड में न्यायालय में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि गरीबनाथ तालाब के पास असामाजिक युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां पर बैठकर गांजे आदि का नशा किया जाता है। नागरिकों ने असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की मांग की है।
There is no ads to display, Please add some
