गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ फणिकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय. फिंगेश्वर जिला. गरियाबंद ;छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में वित्तीय साक्षरता विषय पर 18 जनवरी से 20 जनवरी 2024 तक सेमिनार हाल में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का विधिवत शुभारम्भ विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलगुरु प्रो. एस. एन.शुक्ला के करकमलो से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रभारी प्राचार्य प्रोण् श्वेता मिश्रा ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर ;छत्तीसगढ़ के प्रो के के घोष विभागाध्यक्ष रसायनद्ध डॉ. सुनील कुमेटी ;प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर प्रोजेक्टद्ध डॉ. एल एस गजपाल ;समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजनाद्ध डॉ टी एस सोनवानी ;जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजनाद्ध एवं टुटु बेहरा निर्देशक आरसेटी उपस्थित रहे। कुलपति प्रो एस एन शुक्ला ने अपने उदबोधन में कहा कि आज युवाओं के समग्र विकास एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए वित्तीय साक्षरता एक गंभीर विषय है। वित्तीय साक्षरता के माध्यम से ही हम विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है। उन्होंने आगे कहा कि वित्तीय साक्षरता को ग्रामीण परिवेशो खासकर जनजातीय क्षेत्रो एवं स्थानीय युवाओ तक पहुचाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना प्रो देवादास बंजारे ने किया। विदित हो कि भारत सरकार विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के एआई. ड्रिवेन फाइनेंसियल एम्पावरमेंट फिनटेक फॉर आल परियोजना के तहत जनजातीय समुदाय के विद्यार्थियों से वित्तीय साक्षरता कार्यशालाओं के माध्यम से आवश्यक सुझाव आमंत्रित करना है। तीन दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में प्रति दिन चार सत्र होंगे एवं प्रत्येक सत्र में वित्तीय साक्षरता से संबंधित अलग अलग विषयों पर रिसोर्स पर्सन द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया जायेगा। प्रथम दिवस के रूप में कार्यशाला के विधिवत उद्घाटन समारोह पश्यात द्वितीय सत्र में टुटु बेहरा निर्देशक आरसेटी द्वारा वित्तीय साक्षरता की आवश्यकता विषय पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया गया तृतीय सत्र में रोशन साहू द्वारा वित्तीय नियोजन विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया इसी तरह प्रथम दिवस की अंतिम सत्र में बीमा व्यवस्थ विषय पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर 50 प्रतिभागी विद्यार्थी सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहे।
युवाओं के समग्र विकास एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए वित्तीय साक्षरता एक गंभीर विषय कुलपति प्रो. एस. एन. शुक्ला
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
