गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं को भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम यादव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा अग्निपथ योजना के तहत भारतीय थल सेना, भारतीय वायु सेना तथा भारतीय नौसेना में अग्निवीर की भर्ती की जाती है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र युवा 8 से 21 फरवरी 2024 तक वेबसाइटwww.joinin-dianarmy.nic.in पर ऑनलाईन पंजीयन एवं आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। ऑनलाईन पंजीयन एवं आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 31 अक्टूबर 2024 को साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष तक होनी चाहिए। भर्ती के लिए पंजीयन एवं आवेदन ऑनलाईन के माध्यम से किया जाएगा। निवास प्रमाण पत्र जिलाधीश, अनुविभागीय अधिकारी या तहसीलदार द्वारा जारी किया गया हो। चरित्र प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत, सरपंच, पार्षद, शाला प्रधानाचार्य, थाना प्रभारी द्वारा तीन माह के भीतर जारी किया गया हो। आधार कार्ड मोबाईल नंबर से लिंक होना चाहिए। नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ होना चाहिए। भर्ती के लिए 21 वर्ष से अधिक आयु या शादीशुदा उम्मीदवार भर्ती के लिए योग्य नहीं होंगे। भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
There is no ads to display, Please add some


