मंडी प्रांगण पर हजारों की भीड़ में नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई

 गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ निषाद समाज जिला संगठन गरियाबंद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कृषि उपज मंडी प्रांगण में फिंगेश्वर में आयोजित किया गया। प्रारंभ में फिंगेश्वर पहुंचने पर निषाद समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने डॉक्टर संजय निषाद कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश शासन एवं छत्तीसगढ़ सरकार के मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एम.आर. निषाद सहित सभी अतिथियों का अटल चौक में शानदार आतिशी स्वागत किया। अतिथि यहां से पैदल कृषि उपज मंडी कार्यक्रम स्थल पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ भक्त गुहा निषाद श्री राम जानकी की पूजा अर्चना के साथ हुआ इसके पश्चात निषाद समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष भुनेश्वर निषाद, जिला उपाध्यक्ष मोती राम निषाद, शिव लाल निषाद, कोषाध्यक्ष हुकुमदेव निषाद, महासचिव दुलार सिंह निषाद द्वारा मुख्य अतिथि का गज माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुए डॉक्टर संजय निषाद कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी ने कहा अब समय आ गया है हमें अपनी ताकत दिखाने की कब तक हम दूसरे के सहारे लेकर चलेंगे। आज हमारे छत्तीसगढ़ में 15 से 20 लाख की आबादी इस समय निषाद समाज की है। जरूरत है एकजुट होकर कार्य करने की आप कोई भी पार्टी में रहो पहली प्राथमिकता अपने समाज के पदाधिकारियों को दें। ताकि समाज में फैली व्याप्त कुरीतियों को दूर करते हुए निषाद समाज को संगठित होकर जनता के बीच मजबूती से अपनी बातों को रखते हुए समाज की मुख्यधारा से ऊपर उठकर कार्य कर सकें अपने समाज के हक के लिए लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा यह हम सभी का दायित्व होनी चाहिए ऐसे कई उदाहरण देते हुए निषाद समाज को जागरूक करने की बात कही। अध्यक्षता के आसंदी के बोलते हुए मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ एम.आर. निषाद ने कहा जब छत्तीसगढ़ राज्य बना है तब से निषाद समाज खासकर पिछले 5 साल कांग्रेस सरकार में निषाद समाज के लिए काफी कुछ किया है भुपेश सरकार निषाद समाज को लेकर काफी गंभीर है इस दिशा में अनेक योजनाएं बनाई गई है कुछ योजनाएं क्रियान्वित भी हो रही है। जिसका लाभ आज निषाद समाज को मिल रहा है आज गरियाबंद जिले की फिंगेश्वर में निषाद समाज की जो ऐतिहासिक भीड़ है उसे देख कर लग रहा है। अब बहुत ही जल्द हमारी सपना साकार होगा इसके लिए सभी को ऐसे ही अपनी ताकत एवं एकजुटता दिखाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ निषाद समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही जगदीश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर, नेहरू निषाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, मनोहर निषाद महासचिव छत्तीसगढ़ निषाद समाज, प्रदीप कैवर्त, आनंद निषाद पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, श्रीमती गायत्री निषाद महिला उपाध्यक्ष, संजय सिंह राजपूत, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी निषाद समाज राजकुमार निषाद, ईश्वर निषाद, अशोक निषाद, नंद कुमार निषाद, बोधी राम निषाद, शरद पारकर, दान सिंह निषाद, बलराम निषाद, अशोक सिंह राजपूत, भुनेश्वर निषाद, नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मोती राम निषाद, शिव लाल निषाद, उपाध्यक्ष दुलार सिंह निषाद, हुकुमदेव निषाद, श्रीमती हेमा कुमारी निषाद, अमेरिका निषाद, योगेश निषाद, जितेंद्र निषाद, मानिक राम निषाद, विनोद निषाद, लोचन निषाद, सुरेश निषाद, गजेंद्र निषाद, कुंजलाल निषाद, रमेश सर्वे, दुखीराम निसाद, नरेश निषाद, कोमल निषाद, छेरकु निषाद, विश्राम निषाद, सुखराम निषाद, लखन निषाद, अशोक निषाद, घनश्याम निषाद, केजउ राम निषाद, मनोहर निषाद, कोमल निषाद, विशाल निषाद, राजू निषाद, कालूराम निषाद, पितांबर निषाद, के अलावा महासमुंद, धमतरी, रायपुर, दुर्ग भिलाई, बिलासपुर, जैजैपुर, शक्ति, बलोदा बाजार जिला से सामाजिक पदाधिकारी गण उपस्थित थे। समाज प्रमुखों को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी के लिए भोजन भंडारे की व्यवस्था किया गया था। दर्शकों के मनोरंजन के लिए लोकतांत्रिक कार्यक्रम नवा बिहान कोपरा का विशेष कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक थानु राम निषाद ने किया। आभार भुनेश्वर निषाद नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने किया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि मात्र भाजपा को हराने के लिए विपक्ष एनडीए से लड़के इंडिया हो गया। इंडिया तो अंग्रेजों के जमाने में था। अब तो यह हिंदुस्तान है। यहां अंग्रेजों के नाम पर चुनाव कैसे होगा। भारत सनातनी परंपरा का देश है। हमारे यहां भारतीय संस्कृति के चलते निषाद राज का किला बन रहा है। भगवान राम एवं निषाद राज के गले मिलने की मूर्ति 20.39 करोड़ में बन रही है। भाजपा ने हमेशा निचले स्तर के समाज की भलाई के लिए किया है। संजय निषाद ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में निषाद समाज के लिए 3000 करोड़ रुपए दिए जबकि भाजपा ने मछुआरे एवं समाज के लिए अब तक 36000 करोड़ दिए हैं। कांग्रेश और भाजपा के काम करने में यही अंतर है कांग्रेश ने अमीर लोगों को लाखों करोड़ों रुपए कर्ज दिए जो डूब गए। षडयंत्र के तहत पैसों वालों का सहायता के नाम पर दिए गए कर्ज डूब गए। जबकि गरीब समाज किसानों को मामूली दिए गए ऋण को वोटों की राजनीति के चलते ऋण माफी का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज को पिछड़ा वर्ग का दर्जा दिया जाना समाज के साथ नाइंसाफी है। हमारा प्रयास है कि उत्तर प्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ में भी निषाद पार्टी बनना चाहिए। हम समाज के प्रतिनिधियों के लिए सीट की मांग करेंगे उत्तर प्रदेश विधानसभा में अभी निषाद समाज के लिए 11 विधायक हैं। छत्तीसगढ़ में निषाद लोगों को एकजुट करेगें अब हम यहां आते जाते रहेंगे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version