छुरा (गंगा प्रकाश)। भारतीय स्वच्छता लीग के तहत स्वच्छ छुरा सुंदर छुरा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के योगाचार्य मिथलेश कुमार सिन्हा को स्वच्छता का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। गरियाबंद पी आई यू शेखर दुबे जी ने उनके लगातार नौ वर्षो से योग की निःस्वार्थ सेवा को देखते हुए उन्हें ब्रांड एम्बेसडर बनाया । उन्हें शीतल ध्रुव, हीरालाल साहू, विमल पुरोहित, हेमंत सिन्हा , भोला पांडे , नामेश साहू, कमलेश सिन्हा, के साथ इष्ट मित्रों एवम परिवार जनों ने उन्हें बधाई दी।
There is no ads to display, Please add some


