सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की उपस्थिति में किया गया सामूहिक योगाभ्यास

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आज गरियाबंद जिले में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। “स्वयं और समाज के लिए योग“ थीम पर विश्व पटल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी सहित कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित कांबले, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों, मीडियाकर्मी, स्कूली बच्चे और आम नागरिकों ने सवेरे 7 बजे से 8 बजे तक योग किया। सामूहिक योग में योग की विशिष्ट क्रियाओं का अभ्यास कराया गया, जिसमें अतिथिगण, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

“स्वयं और समाज के लिए योग“ थीम पर मनाया गया दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने लोगों से आग्रह किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और तन और मन को स्वस्थ एवं निरोग रखें। उन्होंने कहा कि निरोग रहने के लिए योग सबसे सस्ता उपाय है। योग करके हम स्वस्थ रह सकते है। उन्होंने कहा कि भारत में योग आदिकाल से प्रारंभ है और यह ऋषि-मुनियों द्वारा दिया गया अनुपम उपहार है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्थक प्रयासों से आज 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। इसलिए इसे दुनियाभर में बढ़ावा देने के लिए हर साल योग दिवस मनाया जाता है।
इस दौरान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि योग के माध्यम से व्यक्ति निरोगी रहकर जीवन व्यतीत कर सकता है। यदि हम स्वस्थ नहीं है तो हम समाज का सेवा नहीं कर सकते। योग करें स्वस्थ रहें तथा देश व समाज की सेवा करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहल पर 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए योग बेहद फायदेमंद है।

अधिकारी-कर्मचारियों सहित नागरिकों ने किया योगाभ्यास

योग कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री गणेश व सहयोगी योग शिक्षकों द्वारा योग कार्यक्रम में विभिन्न आसन सहित प्राणायाम के तहत् कपालभाति, अनुलोम विलोम सहित अन्य आसन कराए गए और इससे जीवन में होने वाले फायदों के बारे में भी बताया गया। जो लोग योग करते है, वें मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ रहते है। योग से मन को शांति मिलती है। वर्तमान समय में जिस स्तर से रोग बढ़ रहे है, उसमें योग और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। योग पश्चात अतिथियों द्वारा इन्डोर स्टेडियम परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, राजेश साहू, अपर कलेक्टर अरविन्द पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चन्द्राकर, संयुक्त कलेक्टर पंकज डाहिरे, राकेश गोलछा, उप संचालक समाज कल्याण डी.पी. ठाकुर, सहित अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं स्कूली बच्चे शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version