रायपुर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां आज से प्रारंभ कर दी गई है। इस सिलसिले में बलोदाबाजार – भाटापारा कलेक्टर दीपक सोनी ने सम्बंधित जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी को शत प्रतिशत सुनिश्चित करनें के निर्देश दिए है।
श्री सोनी ने बताया की पूर्व की तरह ही नवीन मंडी परिसर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमे जिले के प्रभारी प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा स्कूली बच्चे निर्धारित स्थल में पहुँचे यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की है।
मौके पर पेयजल,मेडिकल, जनरेटर, विघुत,पार्किंग,गद्दा,टाट पट्टी जैसे व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। इसके लिए विभागवार जिम्मेदारी तय कर दी है। जिसमे मुख्य रूप से मंच एवं साउंड सिस्टम लोक निर्माण विभाग,पेयजल एवं साफ सफाई नगर पालिका बलौदाबाजार,स्वल्पाहार खाद्य विभाग,पानी पीएचई, योग प्रशिक्षण आयुष, शिक्षा,एवं समाज कल्याण विभाग समन्वय कर एवं मंच संचालन शिक्षा विभाग शामिल है।
गौरतलब है कि विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जायेगा। जिसमे अधिकारियों को सुबह 6.30 बजे तक उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
योग दिवस की तैयारियां हुई प्रारंभ, प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल होंगे बलोदाबाजार के मुख्य अतिथि
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



