गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड के सभी 72 पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचने का क्रम चल रहा है। प्रतिदिन 2 ग्राम पंचायतों में केन्द्र सरकार की योजनाओं से युक्त इस संकल्प यात्रा का ग्रामीण काफी लाभ उठा रहे है। प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती डॉ. श्वेता शर्मा ने बताया कि जिले सहित पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत गांव-गांव में यात्रा का रथ पहुंच रहा है। जहां केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही उज्जवला गैस कनेक्शन सहित विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में परिपूर्णता हासिल करना है और इसके तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। यह यात्रा देशभर में निकाली जा रही है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार आम जनता के परिवार के सदस्य की तरह हर चिंता कम करने का प्रयास कर रही है। जब कोरोना का इतना बड़ा संकट आया तो केन्द्र सरकार ने आपकी मदद करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। डॉ. श्रीमती शर्मा ने बताया कि मोदी सरकार ने कोरोना के संकट के दौरान 20 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में हजारों करोड़ो रू. ट्रांसफर किए। ये मोदी सरकार है जिसने हर व्यक्ति को कोरोना की मुफ्त वैक्सीन सुनिश्चित कराई। ये हमारी ही सरकार है जिसने कोरोना काल में हर गरीबों को मुफ्त राशन की योजना शुरू की। ये हमारी ही सरकार है जिसने कोरोना काल में छोटे उद्योगों को बचाने के लिए लाखों करोड़ रू. की मदद भेजी। डॉ. श्वेता शर्मा ने कहा कि जहां दूसरों से उम्मीद खत्म हो जाती है वहां से मोदी की गारंटी शुरू हो जाती है। उन्होंने बताया कि गांव से गरीब व्यक्ति तक, शहर की झुग्गी-झोपड़ी तक सरकार के सभी लाभ पहुंचाने है और बिना मुश्किल पहुंचाने है। और इसलिए ये गाड़ी चल पड़ी है ये मोदी की गारंटी वाली गाड़ी है। आमजन के लिए है। तो आमजन इससे ज्यादा से ज्यादा जुड़िए इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और देश में 2047 में जब भारत की आजादी के 100 साल होंगे ये देश विकसित होके रहेगा ये मिजाज पैदा करना है। हम सब कुछ अच्छा करेंगे और देश को अच्छा बनाएंगे। इस विचार को लेकर के चलना है। और ये वातावरण बनाने में ये यात्रा, ये गाड़ी, ये संकल्प बहुत काम आने वाला है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य उन कमजोर लोगों तक पहुंचना जो विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र है लेकिन अभी तक लाभ नहीं उठाया है। इस यात्रा का उद्देश्य योजनाओं के बारे में जानकारी का प्रसार और जागरूकता पैदा करना। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ उनकी व्यक्तिगत कहानियों/अनुभव साझा करने के माध्यम से बातचीत करना। यात्रा के दौरान सुनिश्चित विवरण के माध्यम से संभावित लाभार्थियों का नामांकन करना है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version