एलईडी वेन के माध्यम से योजनाओं पर केंद्रित चलचित्र का किया जा रहा प्रदर्शन

जगदलपुर(गंगा प्रकाश)। राज्य शासन के जनसम्पर्क विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के चिन्हित रूट चार्ट के अनुसार हाट-बाजारों और ग्राम पंचायतों में एलईडी वेन तथा कला जत्था के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कला जत्था दल के कलाकारों द्वारा अपनी रोचक प्रस्तुति के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
       इसके अंतर्गत अब तक जिले के बस्तर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत केशरपाल, भानपुरी, देवड़ा, रेटावंड एवं लामकेर सहित नगर पंचायत बस्तर और विकासखण्ड दरभा के ग्राम पंचायत चिंगीतराई में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया है। कला जत्था दल के माध्यम से ग्रामीणों को महतारी वंदन योजना, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, रामलला दर्शन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, स्वच्छ भारत अभियान, जल जीवन मिशन, आयुष्मान योजना सहित शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। कला जत्था दल द्वारा इन योजनाओं पर आधारित संदेशपरक गीत, नाटक एवं प्रहसन के जरिए ग्रामीणों को अवगत कराया जा रहा है। वहीं एलईडी वेन के माध्यम से योजनाओं पर केंद्रित चलचित्र का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को जानकारी दी जा रही है। जिसे ग्रामीणजन तन्मयता के साथ देखकर योजनाओं की जानकारी से अवगत हो रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version