गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी वर्ष 2023-24 हेतु फसलों का बीमा कराने के लिए किसान अब 01 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकते है। कृषि विभाग द्वारा आज जारी आदेश के तहत उक्त दोनों बीमा योजनाओं के अंतर्गत रबी फसलों का बीमा कराए जाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 निर्धारित थी किंतु 31 दिसम्बर को सार्वजनिक अवकाश रविवार होने के कारण बीमा हेतु आवेदन करने की तिथि को एक दिन बढ़ाकर 01 जनवरी 2024 कर दिया गया है।
There is no ads to display, Please add some
