प्राथमिक शाला उखरुपारा में पानी कि व्यवस्था नहीं हो रही परेशानी
मैनपुर(गंगा प्रकाश) – मैनपुर तहसील से 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत बोईरगांव के आश्रित ग्राम उखरु पारा में 2006 से छत्तीसगढ़ शासन विकासखंड मैनपुर द्वारा निर्मित प्राथमिक शाला उखरुपारा में बना है लेकिन आज पर्यंत तक हैंडपंप खनन नहीं हुआ है गर्मी के दिनों में और काफी परेशानी होती है लंबी दूरी तय करने के बाद ही बच्चों की प्यास बुझती है कई ग्रामीण जन एवं शिक्षा समिति मांग कर चुका है उसके बाद भी पानी की व्यवस्था नहीं हो रही है स्कूल कि चपरासी रसोईया लंबी दूरी तय करके पानी लाती है तब जाकर प्यास बुझती है स्कूली छात्र-छात्राएं को काफी समस्याएं सामना करनी पड़ रही है शिक्षा विभाग के द्वारा कई बार आवेदन निवेदन कर चुके हैं उसके बाद भी शासन प्रशासन बच्चों की पानी की समस्याओं को ध्यान नहीं दे रहे हैं यह बड़ी दुर्भाग्य है कि 21वीं सदी में शिक्षा स्वास्थ्य रोटी कपड़ा मकान के लिए सरकार अनेक योजनाएं लाती है लेकिन आदिवासी बच्चों के लिए पानी की व्यवस्था नहीं की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some
